Advertisement

कार से आए बदमाश होटल के बाहर से यात्री की कार चुरा ले गए

उज्जैन। महाकाल सिंधी कॉलोनी स्थित होटल के बाहर खड़ी कार अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। महाकाल सिंधी कॉलोनी स्थित जयाश्री होटल संचालक दीपक राठौर ने बताया विदिशा के आशीष सोनी की क्रेटा कार होटल के बाहर से शनिवार देर चोरी हो गई है।

Advertisement

सोनी देर रात करीब २.३० बजे अपने 3 दोस्तों के साथ होटल पर आये थे। रविवार सुबह कार नहीं दिखने पर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चैक किये तो उसमें कार से आए २-३ लोग आशीष की कार ले जाते दिख रहे हैं। उन्होंने मात्र ५ मिनट में वारदात को अंजाम दिया। नीलगंगा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें