Advertisement

देवास : प्रसिद्ध कबीर भजन गायक प्रहलाद सिंह टिपानिया का एक्सीडेंट

मध्यप्रदेश के देवास जिले में विश्व प्रसिद्ध कबीर भजन गायक प्रहलाद सिंह टिपानिया सड़क हादसे का शिकार हो गए. पीछे से पिकअप ने उनकी कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में प्रहलाद टिपानिया सहित परिवार के 4 लोग घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक पद्मश्री सम्मानित कबीर भजन गायक प्रहलाद सिंह टिपानिया परिवार के साथ इंदौर से अपने गांव जा रहे थे. कार में 5 लोग सवार थे. शहर के बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र के मक्सी रोड़ में एक पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी. जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है. कार में सवार सभी लोगों को मामूली चोट आई है.

सुबह करीब 8.30 बजे हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष टिपानिया सहित सभी कार सवारों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां सभी का प्रारंभिक उपचार किया गया। डा. सतीश उईके ने बताया कि सभी को मामूली चोट लगी है। एहतियात के तौर पर सभी का एक्स-रे करवाया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें