Popup Image
Advertisement

दो विभागों में तालमेल की कमी, फिर नहीं भरीं टंकियां, परेशान हुए लोग

उज्जैन। हमारा सिस्टम सुधरने का नाम ही नहीं लेता। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी और नगरनिगम के बीच तालमेल की कमी के कारण एक बार फिर शहर की टंकियां पूरी तरह नहीं भरीं और इसके चलते रविवार को शहर के कई वार्डों में पानी नहीं पहुंचा। पूरे शहर से ही कम पानी आने, नहीं आने की शिकायतें आती रहीं। दरअसल उज्जैन शहर में पानी की सप्लाई अंबोदिया और गऊघाट संयंत्र से होती है।

Advertisement

गऊघाट संयंत्र शहरी क्षेत्र में आता है, जबकि अंबोदिया ग्रामीण में। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इन क्षेत्रों में मानसून पूर्व का मेंटेनेंस कर रही है। ऐसे में कंपनी लगातार शटडाउन ले रही है। यह शटडाउन नगरनिगम के लिए मुसीबत बन गया है। शटडाउन के कारण शहर की टंकियां ठीक से नहीं भरतीं और जल का संकट खड़ा हो जाता है। रविवार को फिर से ऐसी स्थिति बनी। शहर की कई टंकियां पूरी तरह नहीं भरीं। खासकर पुराने शहर की। ऐसे में कई वार्ड में पानी सप्लाई में दिक्कत हुई। कहीं पानी नहीं आया, कहीं दबाव पर्याप्त नहीं था, कहीं गंदा पानी आया।

सिस्टम में दिक्कत तो है
जल सप्लाई सिस्टम में दिक्कत तो आ रही है। बिजली शटडाउन का इश्यू भी है। इस संबंध में विद्युत वितरण कंपनी को भी पत्र लिखा है। वह टंकी भरने के समय पर शटडाउन नहीं ले।
पवन कुमारसिंह
अपर आयुक्त नगरनिगम

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें