नागपुर श्रद्धानंद के दो दिव्यांग सेवाधाम में आए

By AV NEWS

उज्जैन। सेवाधाम आश्रम में आचार्य विनोबा भावे के निर्वाण दिवस पर जिला बाल कल्याण समिति की उपस्थिति में नागपुर श्री श्रद्धानंद अनाथालय के दो बहु दिव्यांग बालकों का मंगल तिलक लगाकर प्रवेश दिया।

बाबा विनोबा भावे के चित्र पर सूत की माला अर्पित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों पर सेवाधाम आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल ने प्रकाश डाला। जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने संबोधित किया। बाल कल्याण समिति सदस्य गजेन्द्रसिंह तोमर, मोनिका त्रिवेदी, धनगर एवं निधि शर्मा उपस्थित थे।

Share This Article