Popup Image
Advertisement

नाले में मिला दो दिन की बच्ची का शव

इंदौर के पास खुड़ैल में दो दिन की एक बच्ची का शव नाले में पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल भेजा गया। पुलिस बच्ची को फेंकने वाले आरोपी की तलाश कर रही है।

Advertisement

खुड़ैल पुलिस के मुताबिक देवराज सेन निवासी सिवनी ने बताया कि वह दीना ठाकुर के खेत के पास से जा रहा था। तभी उसे नाले के यहां पर बदबू आई।

उसने पास जाकर देखा तो किनारे पर एक से दो दिन की बच्ची का शव पड़ा हुआ दिखा। जो बिना कपड़ो के पानी में पड़ी हुई थी। पुलिस को शंका है कि बच्ची को यहां गर्भ छिपाने के उदेद्श्य से फेंका गया है। मामले में जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें