Popup Image
Advertisement

पुलों के शहर में बनेगा नया पुल दत्तअखाड़ा को रामघाट से जोड़ेगा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पुलों के शहर उज्जैन को एक और नया पुल मिलेगा। यह पुल रामघाट को दत्तअखाड़ा घाट से जोड़ेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस संबंध में संभागायुक्त आशीष सिंह को जरूरी निर्देश दिए हैं।

Advertisement

दरअसल सिंहस्थ में रामघाट और दत्तअखाड़ा की कनेक्टिविटी सबसे महत्वपूर्ण होती है। यहां जाने के लिए अभी दो रपट (दत्तअखाड़ा-रामघाट के बीच), छोटी पुलिया और दो पुल (नृसिंहघाट, बड़ा पुल) हैं। छोटी पुलिया को चौड़ा किया जा रहा है, जबकि नृसिंह घाट के पैरेलल एक और पुल बनाया जा रहा है। इसका काम तेजी से चल रहा है।

इन सबके बीच गुरुद्वारा के पीछे से रामघाट को दत्तअखाड़ा घाट से जोडऩे की योजना भी है। 2004 में यहां पैंटालून पुल(सेना द्वारा ड्रमों पर बनाया जाने वाला पुल) बनता था, इस वजह से रामघाट तरफ से दत्तअखाड़ा तरफ जाना आसान होता था। अब इसी जगह पर स्थायी पुल बनाने के निर्देश सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए हैं। शुक्रवार के अपने दौरे में उन्होंने इस संबंध में मेलाधिकारी से पूछताछ की कि आखिर पुल का काम शुरू क्यों नहीं हुआ?

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें