प्लेटफॉर्म से चार्जिंग पर लगा मोबाइल चोरी

उज्जैन। ट्रेनों के बाद अब प्लेटफॉर्म पर भी चोर सक्रिय हैं। ताजा मामला प्लेटफॉर्म नंबर 8 का है। जहां यात्री मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर सो गया। जब उसकी नींद खुली तो मोबाइल कोई चुरा ले गया था। जीआरपी के मुताबिक शाजापुर के ग्राम अभयपुर निवासी 17 वर्षीय रवि पिता जगजीवन राम परमार इंदौर में कैटरिंग का काम करता है।

Advertisement
वह शाजापुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। मोबाइल डिस्चार्ज होने पर उसने फोन को चार्ज पर लगाया तभी उसे नींद आ गई। इसी दौरान कोई मोबाइल चुरा ले गया। घटना बुधवार अलसुबह 4 से 5 बजे के बीच हुई। उसकी नींद खुली तो मोबाइल नदारद था। जीआपी ने केस दर्ज किया है।
Advertisement









