Popup Image
Advertisement

फाजलपुरा में चल रहे थे बिना पंजीयन दो क्लीनिक, नोटिस

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान फाजलपुरा के दो क्लीनिक संचालकों को नोटिस दिया है। जांच की कार्रवाई सोमवार रात को हुई है। डॉ. विक्रम रघुवंशी, डॉ. विकास राजपूत, डॉ. सोमेश और डॉ. प्रदीप्त कुमार की टीम ने सोमवार रात करीब 9 बजे फाजलपुरा के करीम दवाखाना और केके मेमोरियल क्लीनिक पर अचानक पहुंचकर चैकिंग की।

Advertisement

यह दोनों क्लीनिक बिना पंजीयन के संचालित किए जा रहे थे। दोनों संचालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस कारण टीम ने दोनों क्लीनिक तत्काल बंद कराकर संचालक डॉ. वसीम खान (ईएचपी डिग्रीधारी) व एक अन्य को नोटिस दिया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें