बहन से छेडख़ानी की शिकायत की तो बदमाश के भतीजे ने चाकू मारा

उज्जैन। बहन के साथ छेडख़ानी कर रहे गुंडे की शिकायत तो भाई पर उस गुंडे के भतीजे ने हमला कर चाकू मार दिया। घटना कायथा की है।
Advertisement
यहां रहने वाले 19 वर्षीय बलराम पिता दयाराम बोड़ाना पर मंगलवार रात को घर में बैठा था तभी गांव के ही रवि बोड़ाना ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया और चाकू मारकर घायल कर दिया। चरक अस्पताल में इलाज करवा रहे बलराम ने बताया रवि का चाचा राजेश आए दिन उसकी बहन व अन्य महिलाओं को परेशान करता है।
मंगलवार सुबह उसने थाने में इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने राजेश को थाने बुलाकर समझाया और शाम को छोड़ दिया। उसने घर जाकर रवि को यह बात बताई तो रवि ने उस पर हमला कर दिया। चाकू के हमले में बलराम को सीने में चोट आई है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में लेनदेन का भी विवाद है।
Advertisement









