Advertisement

बाइक से जा रहे थे अयोध्या, रैलिंग से टकराए, एक की मौत

दूसरे के सिर में चोट, चरक में चल रहा इलाज

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बदनावर हाइवे पर गंगेड़ी ब्रिज पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बाइक से अयोध्या जा रहे दो दोस्त रैलिंग से टकरा गए जिसमें बाइक चल रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है जिसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम कमलेश पिता रामदुलारे (19) निवासी अमेठी, यूपी है। घायल परमजीत पिता रामकिशोर चौहान (18) निवासी अयोध्या, यूपी ने बताया कि वह दोनों अहमदाबाद में लाइट का काम करते हैं और गुरुवार को अहमदाबाद से अयोध्या जाने के लिए बाइक से निकले थे। बाइक कमलेश चला रहा था। शुक्रवार सुबह 6 से 7 बजे के बीच बदनावर हाईवे पर गंग्रेडी ब्रिज पर अचानक बाइक का बैलेंस बिगड़ा और वह रैलिंग से टकरा गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई और परमजीत भी गंभीर घायल हो गया। उसे सिर और अन्य जगह चोट लगी। तत्काल आसपास से गुजर रहे लोगों की मदद से उन्हें चरक अस्पताल पहुंचाया गया जहां परमजीत का इलाज चल रहा है।

Advertisement

हादसा कैसे हुआ पता नहीं
घायल परमजीत ने बताया कि हादसा कैसे हुआ। इसकी जानकारी बिल्कुल भी नहीं है। हम बाइक से जा रहे थे और अचानक रैलिंग से टकरा गए। संभवत: नींद का झौंका आने की वजह से हादसा हो सकता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें