भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मंच बनाकर स्वागत करेगा

By AV NEWS

उज्जैन। मप्र कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष एवं सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर 20 नवंबर को सर्किट हाऊस आए तथा शहर कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

विधायक का स्वागत शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, गोपाल यादव, अशोक चौधरी, गीता यादव, लाखनसिंह, पवन यादव, मुकेश यादव, पवन मालवीय, अशोक भारती, अजय राठौर, वीरेन्द्र शर्मा, विक्की भदौरिया, राहुल यादव आदि ने किया।

शहर कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष देवव्रत यादव ने स्वागत भाषण दिया। कुशवाह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है जिसका उज्जैन शहर में आमसभा का आयोजन होने जा रही है जिसमें पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाना है।

पिछड़ा वर्ग द्वारा ग्राम पंथपिपलई और निनौरा के मध्य विशाल मंच का निर्माण कर राहुल गांधी एवं उनके साथ चल रहे सहयात्री एवं जनसमुदाय का स्वागत किया जायेगा।

Share This Article