मंडल अभिभाषक संघ चुनाव : 17 पद, 35 उम्मीदवार, देर रात पता चलेगा कौन होगा अध्यक्ष

17 पद, 35 उम्मीदवार, देर रात पता चलेगा कौन होगा अध्यक्ष

पदाधिकारियों के नतीजे आज व कार्यकारिणी कल आएंगे
सुबह साधारण सभा करने के बाद सदस्यों ने वोट डालना शुरू किए
उज्जैन। मंडल अभिभाषक संघ चुनाव चुनाव में सोमवार सुबह मतदान प्रारंभ हुआ। 17 पदों के लिए होने वाले चुनाव में संघ के 1270 सदस्य मतदान हिस्सा लेंगे। मतदान सुबह 11 बजे शुरू हुआ जो शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। पदाधिकारियों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व सहसचिवों के परिणाम सोमवार रात आने की उम्मीद है। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के नतीजे अगले दिन मंगलवार को सामने आएंगे।
निर्वाचन प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरों नजर रखी जा रही थी। वरिष्ठ व ऐसे अभिभाषक जो चलने में असमर्थ हैं उन्हें मतदान स्थल तक ले जाने के लिए ईरिक्शा की व्यवस्था की गई। संघ के मार्च-अप्रैल में होने वाले चुनाव को कोविड गाइनलाइन के कारण टालना पड़ा था। इसके बाद स्टेट बार काउंसिल के निर्देश अब चुनाव कराएं जा रहे हैं।
अध्यक्ष के लिए त्रिकोणीय मुकाबला
मंडल अभिभाषक संघ चुनाव में वैसे तो प्रत्येक पद के लिए कडा मुकाबला है,लेकिन अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबले को लेकर खासी सरगर्मी है। 17 पदों के लिए 35 उम्मीदवार मैदान में हैं।अध्यक्ष के लिए वर्तमान अध्यक्ष अशोक यादव के सामने रवींद्र त्रिवेदी और अनिल कुमार माथुर मैदान में हैं।
ये अभिभाषक हैं प्रमुख पदों के लिए मैदान में
अध्यक्ष: अनिल कुमार माथुर, अशोक यादव, रवींद्र त्रिवेदी
उपाध्यक्ष: अजय शंकर तिवारी, नितिन जोशी, प्रमोद कुमार शर्मा, तपेश पाठक
सचिव : गौरव शर्मा, लखनराम जाधव, महेंद्र सोलंकी, डॉ. प्रकाश चौबे
कोषाध्यक्ष : अमित उपाध्याय, प्रदीप जायसवाल, वीरेंद्रसिंह कुशवाह
सहसचिव : अरविंद शर्मा, मुकेश अग्रवाल, संजय आंजना, हेमंत वाडिया, मुकेश उपाध्याय, नटवर कुमार राठौर, प्रदीप जायसवाल।









