Popup Image
Advertisement

मध्यप्रदेश के 8 शहरों में तापमान 5 डिग्री के नीचे पहुंचा

कई राज्यों में छाया कोहरा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . नई दिल्ली/भोपाल:उत्तर-पश्चिम से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड का असर बरकरार है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में आज शीत लहर का अलर्ट है। इन राज्यों में बीते दो दिनों से तापमान 3-7 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी देखने को मिलेगी। इससे उत्तर भारत के राज्यों में ठिठुरन बढ़ेगी।

मध्य भारत के राज्यों में उत्तर भारत से ज्यादा सर्दी देखने को मिल रही है। रूक्क के 5 शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। रूक्क के दतिया में तापमान 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजस्थान के फतेहपुर में तापमान 1.6 डिग्री पहुंच गया है।

Advertisement

उधर, देश के 15 राज्यों की दिन की शुरुआत सुबह घने कोहरे के साथ हुई। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और नॉर्थ के 4 राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित हुई। क्क के आगरा में आज सुबह विजिबिलिटी जीरो थी। वहीं, वाराणसी-प्रयागराज में 25 मीटर और राजधानी दिल्ली में 50 मीटर से दूर देखना मुश्किल हो रहा था।

घने कोहरे के कारण दिल्ली में कई फ्लाइट्स समय पर उड़ान नहीं भर सकीं। वहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रही 28 ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय पर दिल्ली नहीं पहुंच सकीं। इससे यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट और स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।

Advertisement

दक्षिण भारत के राज्यों में उत्तर भारत की तुलना में ठंड कम देखने को नहीं मिल रही है। लेकिन यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के विदर्भ, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी आज हल्की बरसात हो सकती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें