मप्र स्थापना दिवस पर पर्यावरण विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

उज्जैन। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी हेमंत कुमार तिवारी के नेतृत्व में रैली ने भरतपुरी क्षेत्र में भ्रमण किया। रैली में सिंगल यूज़ पलास्टिक के उपयोग को रोकने की अपील की गई तथा पर्यावरण जागरूकता के नारे लगाए गए। इस अवसर पर मंडल के अधिकारी, कर्मचारियों तथा स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।

Advertisement
Advertisement









