महिला कांग्रेस महासचिव नूरी खान ने पद छोड़ा

उज्जैन। कांग्रेस की दमदार नेत्री नूरी खान ने पारिवारिक दायित्वों के कारण फिलहाल राजनीति से अल्प विराम ले लिया है। अभा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नूरी खान के पास पांच राज्यों का प्रभार था। उनके बच्चों की आने वाले समय में शादी है, ऐसे में वह इन राज्यों में ध्यान नहीं दे पाएंगी। उनके प्रभार वाले राज्यों में गुजरात जैसा राज्य भी है, जहां चुनाव होने हैं। उनके समर्थक आरिफ अली ने बताया कि नूरी जी ने राजनीति से अल्प विराम लिया है। पूर्ण विराम नहीं।
Advertisement
Advertisement









