Advertisement

माटी के गणेश, सब्जियों फल के बीजों से सजाए

अग्रवाल महिला मंडल द्वारा मिट्टी के गणपति बनाने की नि:शुल्क कार्यशाला गोलामंडी स्थित अग्रवाल समाज की धर्मशाला में आयोजित की गई। इसमें फल व सब्जियों के बीजों का उपयोग कर पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए यह संदेश दिया कि आप सभी अपने घर एवं प्रतिष्ठान पर माटी के गणेश की प्रतिमा स्थापित करें और उसका विसर्जन भी गमले में या क्यारी में करें ताकि नदियों, तालाबों आदि को स्वच्छ रखा जा सके। मिट्टी के गणपति बनाने का प्रशिक्षण समाजसेवी प्रीति गोयल व पूजा अग्रवाल द्वारा दिया गया। अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष रमा अग्रवाल, किरण अग्रवाल, संध्या एरन, दीपा गोयल, ममता अग्रवाल, हेमलता गुप्ता, ऋतु अग्रवाल, वीना मित्तल आदि मौजूद थी।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें