Popup Image
Advertisement

मानसून की आहट से प्रशासन में घबराहट एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने के आदेश

सिंहस्थ के सड़क चौड़ीकरण के काम पैदल देखने निकले संभागायुक्त, कलेक्टर

Advertisement

सिंहस्थ काम तीन शिफ्ट मे कराएं, ताकि परेशानी नहीं आए

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मानसून की आहट ने प्रशासन में घबराहट पैदा कर दी है। सड़क चौड़ीकरण काम की स्पीड से चिंतित संभागायुक्त ने साफ किया कि जो एजेंसी काम नहीं कर पा रही है, उसे ब्लैक लिस्टेड करें। दरअसल नियमित निरीक्षण के क्रम में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम सोमवार को काम देखने निकली थी।

Advertisement

संभागायुक्त आशीष सिंह ने काम की धीमी गति पर निर्माण एजेंसी के अफसरों को हिदायत दी और निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा को एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए है। वे कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, के साथ पैदल भ्रमण कर रहे थे। उन्होंने ढांचा भवन एमआर-4 दारू गोदाम मार्ग चौड़ीकरण कार्य, नानाखेड़ा चौराहा से शांति पैलेस सीसी रोड़ निर्माण, केटीएम शोरूम से शांतिनगर होकर नीलगंगा चौराहा तक मार्ग का काम देखा। सिंह ने कहा कि कार्यो को समय सीमा में पूरा करना जरूरी है। निर्माण कराने वाले विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहकर कार्य की प्रगति की जानकारी लें।

बारिश से पहले तीन शिफ्ट में करें काम

Advertisement

संभागायुक्त ने कहा कि अगले महीने से बारिश शुरू हो जाएगी। उससे पहले आवश्यक कार्य पूर्ण करना जरूरी है। निर्माण एजेंसी तीन शिफ्ट मे काम शुरू करें।

निरीक्षण अधिकारी भी फील्ड मे लगातार रहें और देखें की काम हो रहा है या नहीं। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने निर्माण एजेंसी को प्रचलित निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा रखने के निर्देश दिए है। कलेक्टर सिंह ने कहा कि सुरक्षा को लेकर लापरवाही की गई तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें