Popup Image
Advertisement

मुख्यमंत्री कप 2022-23 : 300 युवा प्रतिभागियों ने की सहभागिता

उज्जैन।खेल एवं युवक कल्याण विभाग के तत्वावधान में मुख्यमंत्री कप 2022-23 अंतर्गत उज्जैन-ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 6 दिसंबर को किया गया जिसमें एथलेटिक्स कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल का आयोजन खेल परिसर महानंदा नगर, खेल-फुटबॉल का आयोजन जाल सेवा स्कूल एवं कुश्ती का आयोजन अवंतिका कुश्ती एरिना, क्षीर सागर स्टेडियम में किया गया। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में उज्जैन विकासखंड से 300 युवा प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

Advertisement

प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत हासिल के लिए मशक्कत कर जिला स्तर हेतु चयन किये गये। समापन कार्यक्रम में विजेता एवं उप विजेता टीमों एवं खिलाडिय़ों को आकर्षक पुरस्कार एवं मेडल वितरित किये गये।

कार्यक्रम में मो. अब्दुल वहाब, सह सचिव, म.प्र. एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं ओ.पी. हरोड़, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहनलाल बम्बोरिया, मल्लखम्ब प्रशिक्षक के द्वारा किया गया। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय ”मुख्यमंत्री कपÓÓ प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें