श्री जानकीनाथ मंदिर में 9 कुंडीय यज्ञ संपन्न

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन महाशक्ति नगर स्थित श्री जानकीनाथ मंदिर में मंगलवार को 9 कुंडीय यज्ञ मंदिर समिति के सहयोग से किया गया।

Advertisement
कार्यक्रम संयोजिका उर्मिला तोमर ने बताया कि अधिक मास की पूर्णिमा को 9 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। साथ ही महिला मंडल का गठन किया गया। इसके अलावा व्यवस्था के लिए समिति गठित की गई।
जिसमें अध्यक्ष दिनेश जादौन, उपाध्यक्ष लीला विश्वकर्मा, सचिव राजेश शर्मा, सहसचिव जगदीश टेलर, कोषाध्यक्ष महेंद्र सक्सेना, संरक्षक नागेश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य में सुनीता शर्मा, निर्भयसिंह बैंस, गिरधारीलाल शर्मा मनोनीत किए गए। इस मौके पर शांति भट्ट, गीता पाटीदार, नीलम परिहार आदि उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement









