Advertisement

श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा में शपथ समारोह में मृत्यु भोज, शादी में फिज़ूलखर्ची बंद करने का आव्हान

उज्जैन। श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा मप्र का शपथ विधि समारोह आयोजित किया गया। समाज के मप्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधिचंद्र शर्मा ने नवनिर्वाचित पधाधिकारियों को शपथ दिलाई और कुरीतियों को हटाने का अनुरोध करते हुए कहा कि कार्यालय गेस्ट हाउस का निर्माण करने के लिए समाजजन जगह का चयन करें, इस हेतु महासभा की ओर से एक लाख रुपए सहयोग देने की घोषणा की। मृत्युभोज, शादी में फिज़ूलखर्ची को पूर्ण रूप से बंद करने पर भी अपनी बात रखी।

Advertisement

शपथ समारोह में प्रदेश इकाई ने नवनिर्वाचित 13 संरक्षक, 26 उपाध्यक्ष, 1 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, 1 प्रदेश प्रवक्ता, 2 मीडिया प्रभारी, 1 आइटी सेल, 24 मंत्री, 21 संगठन मंत्री, 19 प्रचार मंत्री सहित 25 कार्यकारिणी सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा उज्जैन के नेतृत्व में शपथ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम शर्मा, कोषाध्यक्ष शंभूलाल शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा, रामगोपाल शास्त्री, रामजीलाल, कमलेश पनवाडिय़ा आदि थे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री जगदीश शर्मा, मयंक शर्मा, नीरज शर्मा, शहर अध्यक्ष वरुण शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, दिलीप शर्मा, प्रो. केशवमणि शर्मा, शिवनारायण शर्मा आदि उपस्थित थे। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कोमल बडग़ोती को नियुक्त किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें