Popup Image
Advertisement

सीबीएसई 10वीं सेशन 2 एग्जाम की डेटशीट जारी

15 मई से पेपर होंगे शुरू, तीन सब्जेक्ट में अनुपस्थित छात्र नहीं दे सकेंगे एग्जाम

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने १०वीं के दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। सीबीएसई द्वारा जारी की गई डेटशीट के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं की सेकेंड सेशन की परीक्षा 15 मई से शुरू होगी जो 21 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। वे स्टूडेंट जो 10वीं सेशन 1 एग्जाम में शामिल थे और अधिकतम 3 विषयों (साइंस, मैथमेटिक्स, सोशल साइंस और लैंग्वेज सहित) में माक्र्स सुधारना चाहते हैं। सीबीएसई बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।

15 अप्रैल को आया था सेशन 1 का रिजल्ट
इससे पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई ने 10वीं सेशन 1 का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को जारी किया था। एग्जाम में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 94.99त्न रहा, जबकि लड़कों का पासिंग परेसेंटेज 92.95त्न रहा। ट्रांसजेंडर छात्रों ने भी इस बार 91.30त्न रिजल्ट के साथ शानदार प्रदर्शन किया। 99.75त्न के साथ त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्ट बेस्ट रहा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें