Advertisement

सोते छात्र पर किया हमला फ्लाईओवर से फेंका एसिड

जबलपुर। एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां फ्लाईओवर ब्रिज से फेंके गए एसिड ने घर के अंदर सो रहे एक कॉलेज छात्र को गंभीर रूप से झुलसा दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुटी है। जबलपुर के मदनमहल थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3:30 बजे एक सनसनीखेज एसिड अटैक की वारदात हुई। घर के अंदर सो रहे 22 वर्षीय छात्र शिवांश बैन पर अज्ञात हमलावर ने फ्लाईओवर ब्रिज से एसिड फेंक दिया।

 

Advertisement

एसिड छत को फाड़ते हुए सीधे उसके ऊपर गिरा। देखते ही देखते कमरे में आग लग गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिवार उसे कंबल डालकर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गया।

घटना के वक्त शिवांश कमरे में सो रहा था, जबकि पास ही उसका बड़ा भाई भी मौजूद था। युवक की चीख सुनकर परिवार मौके पर पहुंचा। बड़े भाई ने तत्काल कंबल डालकर आग बुझाई और उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक शिवांश के दोनों हाथ, सीना और कमर का हिस्सा करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गया है।

Advertisement

पहले भी हुआ था पथराव

घायल छात्र की मां मनोरमा ने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी उनके घर पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया था, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। बावजूद इसके सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। प्रारंभिक तौर पर अंदेशा है कि हमलावर ने फ्लाईओवर ब्रिज से ही एसिड फेंका, जो छत से नीचे गिरा।

पुलिस जुटी जांच में

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धीरज राज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीआई ने कहा घटनास्थल और फ्लाईओवर ब्रिज से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें