स्कॉर्पियों में भर रखे थे टाट के बोरे, इनमें छिपा रखी थी शराब, वाहन और शराब जब्त

उज्जैन। तस्कर शराब को इधर से उधर करने के लिए एसयूवी जैसे वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। माकडौन पुलिस ने डेलची रोड पर एक स्कॉर्पियों को रोका तो उसमें टाट के बोरों में शराब भरी थी।
पुलिस ने शराब और वाहन जब्त किया है। माकड़ौन पुलिस ने शराब तस्करी के दो मामले पकड़े। पहला रूपाखेड़ी-माकड़ौन रोड पर कढ़ाई फंटा के पास का है। यहां एक शख्स मोटरसाइकिल पर बोरे में अवैध शराब ले जा रहा था। उसकी पहचान कमल पिता गोविन्द जायसवाल के तौर पर हुई। बोरे से देशी प्लेन शराब के 350 क्वार्टर बरामद किए गए।
डेलची रोड पर दूसरी कार्रवाई -डेलची रोड पर पुलिस ने जांच के लिए सफेद स्कार्पियो को रोका। यह कड़ोदिया तरफ से रुपाखेड़ी जा रहा था। आमरोड पर घेराबंदी की गई तो ड्राइवर ने वाहन दौड़ा दिया। आगे रास्ता बंद होने पर ड्राइवर भाग गया।
एमपी 09 सीएच 0056 की तलाशी लेने पर टाट के 8 बोरे मिले। इनमें से 6 बोरों में देशी प्लेन शराब के 1500 क्वार्टर और 2 में गोवा ब्रांड शराब के 400क्वार्टर थे।









