हरसिद्धि मंदिर चौराहे पर युवतियों में मारपीट…

पुलिस का कहना पड़ताल की जा रही है

Advertisement
उज्जैन। महाकाल क्षेत्र में हरसिद्धि मंदिर चौराहे पर युवतियों में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ है। वीडियो में चार युवतियां और एक युवक मारपीट करते दिख रहे हैं। युवतियां एक-दूसरे के लिए अपशब्दों का उपयोग भी कर रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि विवाद का कारण क्या था। वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। इसमें इंदौर से महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आईं चार लड़कियां और दो लड़कों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद मारपीट हुई। लोगों ने ही वीडियो बनाए।
Advertisement
हरसिद्धि चौराहे के पास रात में विवाद का वीडियो बनाने के दौरान एक युवक ने मोबाइल की लाइट ऑन कर दी। इसे देख विवाद कर रही युवती उस युवक पर भड़क गई और अपशब्द कहते हुए उसके मोबाइल पर हाथ मारकर उसे गिरा दिया।
Advertisement









