Popup Image
Advertisement

10वीं-12वीं के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 20 मार्च तक

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शेड्यूल किया जारी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नियमित और स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए शेड्यूल जारी किया। मंडल ने स्कूलों को 10वीं-12वीं के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 20 मार्च तक कराने के निर्देश दिए है। लोकसभा चुनाव की वजह से दसवीं-बारहवीं कक्षा की परीक्षा अगले शुरू होने जा रही है।

माशिमं ने प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर रूपरेखा बनाई है, जिसमें नियमित-स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग शेड्यूल रखा गया है। प्रायोगिक परीक्षा संपन्न होते ही संस्थानों को विद्यार्थियों के अंक भी आनलाइन भेजना होंगे। लोकसभा चुनाव की वजह से दसवीं-बारहवीं कक्षा की परीक्षा अगले माह होने वाली है।

Advertisement

नियमित छात्र-छात्राओं की मुख्य परीक्षा संपन्न होने के बाद स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षाएं होगी, जबकि स्वाध्यायी विद्यार्थियों की मुख्य और प्रायोगिक परीक्षा साथ-साथ संपन्न करवाना है। ये केंद्रों पर करवाने पर जोर दिया है। मामले मंडल ने शेड्यूल जारी कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक प्रायोगिक परीक्षा संपन्न होते ही संस्थानों को विद्यार्थियों के अंक भी आनलाइन भेजना होंगे।

10 वीं की 5 और 12 वीं की परीक्षा 6 फरवरी से

Advertisement

मुख्य परीक्षा को लेकर मंडल ने जुलाई 2023 में टाइम टेबल जारी कर दिया था। 10वीं की 5-28 फरवरी और 12वीं की 6 फरवरी से 5 मार्च तक परीक्षा रखी गई है। पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच होंगे। मगर मंडल की सप्ताहभर पहले प्रायोगिक परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए है। मंडल के मुताबिक दसवीं-बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 5 से 20 मार्च के बीच करवाना है। यह प्रक्रिया ने स्कूलों को पूरी कर छात्र-छात्राओं के अंक 25 मार्च तक भेजने को कहा है।

अंक ऑनलाइन भिजवाना होंगे

स्वाध्यायी विद्यार्थियों की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च के बीच केंद्रों पर होगी। इनके अंकों को 10 मार्च तक ऑनलाइन भिजवाना होंगे। प्रायोगिक परीक्षाओं के संचालन पर नजर रखने के लिए प्रत्येक जिले के कुछ स्कूलों को जिम्मेदारी सौंपी है। मंडल ने प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बाहरी मूल्यामंकर्ताओं को बुलाने पर जोर दिया है।अधिकारियों के मुताबिक स्वाध्यायी और नियमिति विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा के अंक एमपी ऑनलाइन से भिजवाना है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें