Popup Image
Advertisement

10 वीं और 12 वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा नहीं होगी प्रैक्टिस पेपर से तैयारी…

लोक शिक्षण संचालनालय का आदेश

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन 10 वीं और 12 वीं की छमाही परीक्षा इस माह में समाप्त हुई है। बोर्ड परीक्षा में करीब एक माह का समय शेष है। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बार प्री-बोर्ड परीक्षा नहीं कराने का निर्णय लिया है। विद्यार्थियों से प्रैक्टिस पेपर के माध्यम से तैयारी कराई जाएगी।

तैयारी प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में इस बार 10वीं व 12वीं में प्री-बोर्ड परीक्षा नहीं होगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अब इनके स्थान पर प्रैक्टिस पेपर आयोजित किए जाएंगे, जो आठ से 13 जनवरी के बीच होंगे। इसके पेपर डीपीआइ द्वारा ही उपलब्ध कराए जाएंगे। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा लोकसभा चुनाव के चलते निर्धारित समय से एक महीने पहले पांच फरवरी से आयोजित की जा रही है।

Advertisement

इस कारण हर साल जनवरी में आयोजित की जाने वाली प्री-बोर्ड परीक्षा नहीं ली जाएगी माशिमं द्वारा समय-सारिणी सत्र के प्रारंभ में जारी करने के बाद भी डीपीआइ योजना नहीं बना सका। दिसंबर में अनुगूंज व बालरंग के कार्यक्रम होने से भी विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। इस माह में ही छमाही परीक्षा समाप्त हुई है। इसके अलावा प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को देखते हुए बोर्ड की परीक्षा एक माह पूर्व पांच फरवरी से होगी। बोर्ड परीक्षा में करीब एक माह का समय शेष है। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बार प्री-बोर्ड परीक्षा नहीं कराने का निर्णय लिया है।

विद्यार्थी घर पर भी प्रैक्टिस पेपर ले जा सकेंगे

Advertisement

डीपीआइ जिलों में आनलाइन प्रैक्टिस पेपर भेजेगा। स्कूल स्तर पर प्राचार्य इसकी फोटो कापी कराकर आठ से 13 जनवरी के बीच विद्यार्थियों की तैयारी करवाएंगे। 15 जनवरी से वार्षिक परीक्षा शुरू होने तक शिक्षक विद्यार्थियों की सभी प्रकार की शंकाओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थी प्रैक्टिस पेपर को घर ले जाकर भी हल कर सकते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें