11th की Student ने फांसी लगाकर दी जान

उज्जैन। गरीब नवाज कॉलोनी में रहने वाली 11 वीं की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
Advertisement
पुलिस ने बताया कि तश्मिया पिता रफीक (16) निवासी गरीब नवाज कॉलोनी 11 वीं की छात्रा थी। गुरुवार को उसकी मां जायदा व छोटा भाई शहर से बाहर गए थे। पिता अलमारी बनाते हैं और काम पर थे। एक भाई दूध लेने गया था इसी बीच घर में अकेली तश्मिया ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
रात 9 बजे काम से घर लौटे पिता ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उसे अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन का कहना है कि घर में कोई नहीं था, तब तश्मिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। उसने किन कारणों के चलते आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं है।
Advertisement









