Popup Image
Advertisement

राज्य कराते प्रतियोगिता में जिले के 14 खिलाड़ी शामिल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन द्वारा पचमढ़ी में आयोजित दो दिवसीय आधिकारिक राज्य कराटे प्रतियोगिता में उज्जैन जिले के 14 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

Advertisement

उज्जैन कराटे प्रमोशन एंड एसोसिएशन की सचिव पूर्वा झाला ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 जिले के खिलाडियों द्वारा हिस्सा लिया गया था। उज्जैन से बालिका वर्ग में प्रियांशी मंडलोई, भूमि भोइते, हंसी खत्री, समृद्धि परमार, अरना कनोडिया, मोहिनी ग्वाली, बालक वर्ग में अथरावसिंह बघेल, आरव पाटीदार, सावर पाराशर, कुशाग्र तिवारी, तेजश धैर्य, हर्षसिंह पवार, हर्ष वर्धन आंजना, आदित्य खत्री ने भाग लिया।

बालिका वर्ग में अरना कनोडिया ने 42 किलोग्राम में गोल्ड मेडल, बालक वर्ग में आदित्य खत्री ने 52 किग्रा में (गोल्ड मेडल) प्राप्त किया। यह खिलाड़ी दिसंबर में होने जा रही नेशनल कराटे प्रतियोगिता कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता मे हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर लौटे खिलाडिय़ों का स्वागत उज्जैन कराते प्रमोशन एंड एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल पंड्या, कोच कुलदीप सिसौदिया, मुकुंद झाला ने किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें