Advertisement

191 दंपत्ति सदस्यों ने मनाया वर्धमान का जन्म कल्याणक

वर्धमान प्रभु को सभी ने सामूहिक रूप से अर्ध समर्पित किया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। वर्धमान ग्रुप के 191 दंपति सदस्यों ने भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया। श्री जी की वेदी जी को अपने कंधे पर उठाया, मुनिराजों के पाद पक्षालन किए और श्री जी की वेदी जी में विराजित वर्धमान प्रभु को सभी ने सामूहिक रूप से अर्ध समर्पित किया।
वर्धमान ग्रुप के अध्यक्ष पंकज जैन एवं सचिव नमन बिलाला ने बताया कि चल समारोह में चलने वाले सभी बच्चों को जैन ध्वज के प्रतीक पांच कलर के गुब्बारे वितरित किए जिन्हें सब बच्चों ने एक साथ आकाश में हर्षोल्लास के साथ उड़ाए। वर्धमान के संजय रेखा पांड्या, जिनेंद्र ज्योति जैन, पंकज रेणु जैन के साथ, अविचल प्रीति कासलीवाल, प्रतीक चौधरी, धर्मेन्द्र रिंकी जैन, राजेश नमिता लुहाडिय़ा, मनोज जैन आदि पदाधिकारियों के साथ सभी दंपति साथी पूरे चल समारोह में भक्ति भाव से नृत्य करते हुए शामिल हुए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें