Popup Image
Advertisement

उज्जैन पुलिस ने 24 घंटे में जेसीबी बरामद की,आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन। पानबिहार क्षेत्र में एक फार्म हाउस के बाहर खड़ी जेसीबी चोरी हो गई। पुलिस ने २४ घंटे के अंदर ही जेसीबी बरामद कर ली और एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

दरअसल सरदार चावड़ा की जेसीबी फार्म हाउस के बाहर से ८ अप्रैल को चोरी चली गई थी। चावड़ा ने सीहोर के सिद्धिकगंज के रहने वाले गोपाल , देवास के हाटपिपल्या के मोहन गौड़ और राहुल गौड़ पर चोरी की आशंका जताई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और गोपाल को दबोच लिया। उससे जेसीबी भी बरामद कर ली। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जब्त जेसीबी की कीमत १० लाख रुपए बताई गई है।

वेल्डर की दुर्घटना में मौत

Advertisement

उज्जैन। ग्राम किलौली के एक बेल्डर की शुक्रवार शाम सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक बाबू पिता भेरूलाल डाबी (३०) निवासी ग्राम किलौली थाना इंगोरिया शुक्रवार को बेल्डिंग के काम के लिए बडऩगर गया था। वहां से लौटते वक्त खरसौद ब्रिज के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाबू बुरी तरह घायल हो गया। उन्हें मौजूद लोग तुरंत उज्जैन चरक अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया बाबू के परिवार में पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

किसान की अटैक से मौत

Advertisement

उज्जैन। शुक्रवार शाम को पंजाब के किसान को ट्रेन में अटैक आया। अस्पताल लाते वक्त उसकी मौत हो गई। मृतक मौढ़सिंह (५०) निवासी ग्राम सिंगाली फिरोजपुर किसान हैं और खुद का हार्वेस्टर भी है। उन्हें ब्यावरा से हार्वेस्टर लेकर आंध्र प्रदेश जाना था। हार्वेंस्टर को सडक़ मार्ग से रवाना कर वे ट्रेन से अपने जीजा दीदारसिंह के साथ जा रहे थे। उज्जैन पहुंचने के पहले उन्हें शुक्रवचार दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक सीने में दर्द शुरू हुआ। उज्जैन स्टेशन पर उन्हे उतारकर चरक अस्पताल लाया गया। यहां इलाज शुरू होने के पहले ही उनकी मौत हो गई।

टैंकर की टक्कर से घायल

उज्जैन। नानाखेड़ा के एक युवक को शुक्रवार शाम दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे वो घायल हो गया। घायल युवक राजेंद्र पिता रामसिंह चौहान (३५) घटना के वक्त पत्नी सीमा चौहान को लेने बाइक से पाटीदार अस्पताल जा रहा था। रास्ते में दुर्घटना हो गई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें