25 से 27 अक्टूबर तक बंद रहेगा होलसेल किराना बाजार, 28 को होंगे मुहूर्त के सौदे

उज्जैन। दौलतगंज होलसेल किराना मर्चेन्ट एसोसिएशन की साधारण सभा अध्यक्ष अजय रोहरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया कि होलसेल किराना बाजार दीपावली बाद 25, 26, 27 अक्टूबर को पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

Advertisement
28 को प्रात: 10 बजे वरिष्ठ व्यापारी सम्मान समारोह होगा। इसके बाद किराना बाजार में मोहरत के सौदे होंगे। सचिव सुरेश अग्रवाल ने बताया कि सम्मान समारोह में आशीर्वाद प्रदान करने हेतु विशेष अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन, सांसद, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव उपस्थित रहेंगे। वरिष्ठ व्यापारी शेषमल चौपड़ा, शंकरलाल कर्मवानी व दलाल रमेशचंद्र चौपड़ा का सम्मान किया जाएगा।
Advertisement









