Popup Image
Advertisement

चैंपियनशिप में 400 खिलाडिय़ों ने लिया हिस्सा

उज्जैन। तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में 400 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। महानंदा विक्रमादित्य बैडमिंटन क्लब में आयोजित इस टूर्नामेंट में अंडर 9 से लेकर अंडर 19 तक के बालक एवं बालिकाओं के मैच कराए गए। टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट वानधी चौधरी रही।

Advertisement

मोस्ट इंप्रूव्ड प्लेयर अद्विका सिंह और मोस्ट इमर्जिंग प्लेयर मोहित आंजना रहे। अंडर-9 बालक वर्ग में विजेता अनय साइमन एवं उपविजेता अतुलित सिंह रहे। अंडर-9 बालिका वर्ग में विजेता साक्षी मिश्रा और उपविजेता तनिष्ठा खलोटिया रही। अंडर-11 बालक वर्ग में विजेता मानव आदित्य सिंह सिसौदिया और उपविजेता आरुष मित्तल रहे। अंडर-11 बालिका वर्ग में विजेता वर्णिका गोंदिया एवं उपविजेता आरोही सुरवे रही।

अंडर-13 बालक वर्ग में विजेता जयादित्य मित्तल और उपविजेता समकित बाजपई रहे। अंडर-13 बालिका वर्ग में विजेता आशी यादव और उपविजेता वर्णिका गोंदिया रही। अंडर-15 बालक वर्ग में विजेता अर्पण काव्या और उपविजेता ओजस मित्तल रहे। अंडर-15 बालिका वर्ग में विजेता वानधी चौधरी और उपविजेता अद्विका सिंह रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में विजेता अद्विका सिंह और उपविजेता तोशी सेंगर रही। अंडर-17 बालक वर्ग में विजेता रेवांश मालवीय और उपविजेता आदर्श मेवाड़ा रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में विजेता भव्या नाहर और उपविजेता आशुतोष आंजना रहे। अंडर अंडर-19 बालिका वर्ग में विजेता वानधी चौधरी और उपविजेता लोरी समदानी रही। प्रेमलता बाहेती की पुण्य स्मृति में आयोजित चैम्पियनशिप में मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव, वीरेंद्र सिंह सिसौदिया, गोविंद अग्रवाल रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें