Popup Image
Advertisement

5 वाहन दुर्घटनाओं में 2 वर्ष के मासूम सहित 10 घायल

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन शहर में विभिन्न 5 वाहन दुर्घटनाओं में दो वर्ष के मासूम सहित 10 लोग घायल हुए हैं जिनमें पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Advertisement

चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि अर्जुन पिता बाबूलाल सोलंकी 26 वर्ष निवासी ग्राम तालोद अपनी पत्नी मंजूबाई, 2 वर्षीय बेटे वेदांश के साथ बाइक से देवास जा रहा था तभी तालोद व राणाबड के बीच रेलवे पटरी के पास सामने से आ रहे बाइक चालक बद्रीलाल पिता रामा राजपूत 65 वर्ष निवासी ग्राम कंडारिया ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वेदांश सहित तीनों लोग घायल हुए। इसी मामले में बद्रीलाल ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस को बताया कि गमी से घर लौट रहा था तभी अर्जुन ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारी।

नानाखेड़ा पुलिस ने बताया कि तस्मीम पिता सब्बीर हुसैन निवासी कमरी मार्ग ने कार चालक एमपी 09 डब्ल्यूएल 2084 के चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। तस्मीम ने बताया कि तपोभूमि चौराहा पैदल पार करते समय कार चालक ने टक्कर मारी जिससे बतुल अत्तर घायल हुआ। ऐसे ही फिरोज पिता सलीम खान निवासी शिप्रा गली महाकाल मार्ग को अरविंद नगर में बाइक चालक ने टक्कर मारकर घायल किया और गोकुल पिता मदनलाल निवासी पंवासा के भतीजे राज मालवीय और लोकेश मालवीय को बाइक चालक ने मक्सीरोड़ पुलिया के पास टक्कर मारकर घायल किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें