Popup Image
Advertisement

रात 11.30 बजे नलिया बाखल में चाकूबाजी

श्रद्धालु की कार को ई-रिक्शा ने टक्कर मारी

Advertisement

लोगों ने रोका तो 6 को चाकू मारकर किया घायल

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:अभी कालभैरव मंदिर पर मुंबई के श्रद्धालुओं के साथ मारपीट के सारे आरोपी गिरफ्तार भी नहीं हुए थे कि बीती रात नलिया बाखल क्षेत्र में ई रिक्शा चालक बदमाश ने श्रद्धालु की कार को टक्कर मारकर विवाद किया। उसे रोकने गये 6 लोगों पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। महाकाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर 2 बदमाशों को हिरासत में लिया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि राजेश प्रजापत पिता इंदरलाल निवासी नलिया बाखल घर के बाहर बैठा था। उसने देखा कि अमन बकरी नामक ई रिक्शा चालक ने अपना वाहन लापरवाही से चलाकर दूसरे ई रिक्शा चालक को टक्कर मार दी है और विवाद कर रहा है। इस पर राजेश प्रजापत व अन्य लोग अमन को समझाने पहुंचे तो अमन ने अपने साथी जमाम व 2 अन्य के साथ मिलकर ई रिक्शा से चाकू निकाले और अमन पिता राजेश, पिंटू पिता भेरूलाल, रितीक पिता राजेन्द्र मराठा, विशाल पिता सुरेश व गौतम पर चाकूओं से प्राणघातक हमला कर दिया।

उक्त सभी को गंभीर चोंट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवाद की सूचना पर देर रात देवासगेट, खाराकुआं, महाकाल थाने का पुलिस फोर्स यहां पहुंचा और बदमाशों की तलाश शुरू करते हुए अमन बकरी व एक अन्य को हिरासत में लेकर उनके साथियों के बारे में पूछताछ शुरू की गई। इधर घायलों ने बताया कि अमन बकरी आदतन बदमाश है और ई रिक्शा चलाता है। उसने श्रद्धालु की कार को टक्कर मारी थी और विवाद कर रहा था। उसे रोकने गये तो अमन बकरी ने ई रिक्शा से चाकू निकाला और साथियों के साथ मिलकर प्राणघातक हमला किया था।

Advertisement

कालभैरव पर भी श्रद्धालुओं से हुई थी मारपीट

पिछले दिनों मुंबई के श्रद्धालुओं के साथ फूल प्रसाद नहीं खरीदने की बात को लेकर बदमाशों ने मारपीट की थी। मामले में भेरूगढ़ पुलिस ने केस दर्ज किया लेकिन अब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। वहीं बीती रात नलिया बाखल में हुई चाकूबाजी के मामले में घायलों का कहना है कि बदमाश श्रद्धालुओं से विवाद कर रहे थे और बीच बचाव करने पर हमला किया गया है। हालांकि पुलिस ने दो ई रिक्शा टकराने के बाद विवाद होने की बात एफआईआर में दर्ज की है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें