Advertisement

जबलपुर में 84 वर्षीय बुजुर्ग से 8 लाख ठगे

जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र में 84 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी जीवनलाल मलिक से प्लॉट के नाम पर 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। द्वारका नगर कछियाना मोहल्ला (घमापुर) निवासी जीवनलाल मलिक, जो खमरिया फैक्ट्री से सेवानिवृत्त हुए हैं, की लिखित शिकायत पर पुलिस ने एचएफ इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के दो संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीवनलाल मलिक साल 2020 में अपने लिए जमीन की तलाश कर रहे थे।

Advertisement

इसी दौरान उन्हें एकता मार्केट स्थित एचएफ इंफ्रास्ट्रक्चर के अस्थायी कार्यालय में कंपनी के पार्टनर नैंसी स्वामी और अनूप मिश्रा से मुलाकात हुई। आरोपियों ने उन्हें ग्राम गुरैयामें 900 वर्गफुट का प्लॉट 8 लाख रुपए में देने का सौदा किया। जीवनलाल मलिक ने मार्च 2020 में अपने लालमाटी ब्रांच स्थित बैंक खाते से चार किस्तों में 8 लाख रुपए की राशि नैंसी स्वामी की कंपनी के नाम ट्रांसफर कर दी। कई बार कोशिश की गई लेकिन मलिक को प्लाट नहीं दिया गया। अब उनके मोबाइल बंद हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें