Advertisement

उज्जैन:बसपा नेता की हत्या के आरोपी गिरफ्त में

उज्जैन।भाटपचलाना में बसपा नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। हत्या के पीछे अवैध संबंध को कारण बताया जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी रतलाम के जिला अध्यक्ष समरथ पिता रघुनाथ सिंह चौहान की भाटपचलाना बुधवार रात 10.30 बजे तक गांव में ही घर पर थे।

Advertisement

गुरूवार सुबह 6.30 बजे पिता उन्हें नींद से जगाने पहुंचे तो वह कमरे में नहीं मिले। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। दोपहर में समरथ चौहान की लाश सूखी नदी में मिली थी। मामले में भाटपचलाना पुलिस ने जांच के बाद हत्यारों की तलाश शुरू की और दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि मामला अवैध संबंध से जुड़ा है।ं

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें