Advertisement

गंगा दशहरा…शिप्रा तट पर गंगा पूजन, चुनरी औढ़ाई, नीलगंगा में साधु-संतों ने किया स्नान

उज्जैन। गंगा दशहरे के अवसर पर शिप्रा नदी के घाट पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक पारस जैन ने पं. अजय गुरू की उपस्थिति में पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर मां शिप्रा को चुनरी भी औढ़ाई गई। इधर नीलगंगा स्थित प्राचीन सरोवर में सुबह अखाड़ों के संतों ने स्नान किया जिसके बाद मां नीलगंगा का पंचामृत अभिषेक किया गया।

Advertisement

शाम 7 बजे शिप्रा की तर्ज पर महाआरती का आयोजन किया जायेगा। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा द्वारा घाट को आकर्षक सजाया गया है। अखाड़े के थानापति महंत देवगिरी महाराज ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन के कारण कार्यक्रम का संक्षिप्त आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें