Advertisement

इंदौर:पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में छापेमारी

इंदौर के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के आदेश पर छापेमारी की गई। इस दौरान खराब (बासी) खाद्य सामग्री और एक्सपायरी डेट का सामान मिला, जिसे नष्ट करवाया गया। इस दौरान सड़ा खाद्य सामग्री भी मिला है। FSSAI के आदेश के अनुसार, होटल और रेस्तरां अनुमोदन और वर्गीकरण समिति (HRACC) द्वारा रेट किए गए सभी 5 सितारा होटलों को FSSAI सेंट्रल लाइसेंस की आवश्यकता होती है।

 

Advertisement

खाद्य सुरक्षा अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक वैदेही कलजुनकर, मुकेश गीते, FSSAI पश्चिमी क्षेत्र मुंबई के तकनीकी अधिकारी, मध्य प्रदेश की अफसर शीला गौली, नामित अधिकारी और केंद्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण के अधिकारी मंगलवार को रेडिसन ब्लू पहुंचे।

Advertisement

चाय, माउथ फ्रेशनर, पीनट बटर, सिरका की यूज करने की डेट एक्सपायर हो चुकी थी। इसके अलावा भंडारण कंटेनरों में रखे कच्चे आलू और अदरक सड़े हुए थे। अचार के घड़ों को बिना ढक्कन के खुला रखा गया था। स्टाफ कैंटीन और कच्चे माल के भंडारण क्षेत्र में तिलचट्टे और मक्खियां भी दिखीं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें