Advertisement

उज्जैन:महाकाल में उमड़ी भीड़, कतार बड़े गणेश मंदिर तक पहुंची

नृसिंह घाट का पुल बना पार्किंग

 

Advertisement

उज्जैन। ग्रीष्मकालीन अवकाश में महाकाल मंदिर में दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ रही है। रविवार होने के कारण भक्तों की संख्या और अधिक बढ़ गई। बाहर से भी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।

इस कारण वाहनों का जमावड़ा महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग पर हो रहा है। सुबह में चौबीसखंबा मार्ग पर वाहनों के कारण लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया।

Advertisement

वहीं हरसिद्धि मंदिर के पीछे स्थित नृसिंहघाट का पुल चौपहिया वाहनों का पार्किंग स्थल बन गया। यहां पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। अन्य वाहनों के निकलने के लिए रास्ता भी कम बचा। ऐसे में हादसा भी हो सकता है।

Advertisement

मंदिर में दर्शन के लिए कतार इतनी लंबी हो गई कि हरसिद्धि मार्ग पर बड़े गणेश तक पहुंच गई। इधर मंदिर में भीड़ और उमस के कारण सफोकेशन हो रहा था।

इसकी शिकायत मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ को एक भक्त ने की। इसके बाद प्रशासक ने विश्रामधाम और गलियारे में कांच की खिड़कियों को खुलवाया और कूलर लगवाए जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिली।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें