Advertisement

दादी-नानियों ने दिखाई देशभक्ति, लोकनृत्य किया

उज्जैन। पद्मावती महिला मंडल एवं ओमकार सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान द्वारा आयोजित दादी-नानी कार्यशाला के समापन समारोह में सभी नानी, दादियों ने देशभक्ति से लेकर फिल्मी गानों व लोक नृत्य पर प्रस्तुतियां दी। महिलाओं के उत्साह को देखते हुए किसी को नहीं लगा कि यह सब दादी-नानियां हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभा महिला परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष निर्मला जैन, विशेष अतिथि डॉ. डिंपी शाह एवं डॉ. सोनिया पेंढारकर थी। प्रशिक्षिका मीना भूषण जैन का सम्मान एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया पद्मावती महिला मंडल अध्यक्ष नीलम पांड्या, सचिव अंजू गंगवाल, कोषाध्यक्ष श्रुति बडज़ात्या, ओंकार सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान की अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता एवं सचिव भूषण जैन उपस्थित थे।

संचालन नीलम लुहाडिया एवं डोली बोहरा ने किया। आभार अंजू गंगवाल ने माना। स्नेहलता विनायका, संगीता सोगानी, रचना भारिल, आशा पाटनी, अर्चना बडज़ात्या, नीलज छाबड़ा, एकता जैन, मेघा सेठी एवं समाजजन उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें