Advertisement

मुंबई में गिरी चार मंजिला इमारत, एक की मौत

मुंबई में कुर्ला स्थित एक चार मंजिला बिल्डिंग अचानक सोमवार रात भरभरा कर गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की सूचना है। हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों की हालत नाजुक है। मलबे में 25 लोग दब गए थे। 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 10 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

 

Advertisement

NDRF, BMC और मुबंई पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। BMC की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने बताया कि इमारत जर्जर हो चुकी थी। 2013 से पहले मरम्मत और फिर इमारत को गिराने के लिए नोटिस दिए गए थे। उधर, एकनाथ शिंदे ने मृतक के परिजनों को 5 लाख और घायलों को एक-एक लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

फिलहाल अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अब तक अधिकांश लोगों को निकाल लिया गया है। राहत कार्यों में मदद के लिए NDRF को भी मौके पर बुलाया गया है। NDRF के जवान उपकरणों के साथ मलबे को हटाने और इमारत को काटने में जुटे हैं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी बचाव कार्य पर नजर रखे हुए हैं।

Advertisement
 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें