Advertisement

भाभीजी घर पर हैं’ फेम ‘मलखान’ का निधन

टीवी इंडस्ट्री के लिए आज का दिन बेहद दुखभरा है. पॉपुलर टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर है’ के लोकप्रिय किरदार मलखान सिंह यानी अभिनेता दीपेश भान का निधन हो गया है. शो में सभी को अपनी कॉमेडी से हंसाने बाला यह किरदार आज दुनिया को चुपके से अलविदा कह गया. इस खबर से टीवी इंडस्ट्री समेत दीपेश भान के चाहने वालों पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

 

Advertisement

क्रिकेट खेलते समय अचानक गिरने से दीपेश भान की मौत

एक्टर दीपेश भान का अलीगढ़ से गहरा नाता रहा है. वह 5 महीने पहले एक एलबम की लॉन्चिंग के लिए अंतिम बार अलीगढ़ आए थे. टीवी एक्टर दीपेश भान, जिन्होंने मलखान का किरदार निभाकर ‘भाभीजी घर पर है’

Advertisement

सीरियल में चार चांद लगा दिए आज उनके निधन से शो अधुरा हो गया है. मलखान शुक्रवार को क्रिकेट खेलते हुए अचानक गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दीपेश भान के आकस्मिक निधन से टीका मलखान की जोड़ी हमेशा के लिए जुदा हो गई.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें