Advertisement

चैत्य परिपाटी महोत्सव का आयोजन

उज्जैन। नवकार सेवा संस्थान किड्स विंग द्वारा संभवनाथ जैन मंदिर से अरविंद नगर पाश्र्वनाथ जैन मंदिर तक संयमरत्न अर्चना श्रीजी म.सा., यशोगुणाश्रीजी म.सा. की निश्रा में बच्चों की चैत्य परिपाटी महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें 251 बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सुबह 7 बजे जैन किरदार के वेशभूषा में ढोल नगाड़े बजाते हुए शामिल हुए। समाजगनों द्वारा गवली की गई। अरविंद नगर मंदिर पहुंचकर महाराज सा. द्वारा बच्चों से सामूहिक चैत्य वंदन करवाया गया। अरविंद नगर श्री संघ भी मौजूद था। संस्थापक अध्यक्ष श्वेता भंडारी ने बताया कि सरिता रत्नबोहरा, श्वेता चोपड़ा, अंजू सुराणा, सीमा शाह, रश्मि जैन, शालिनी जैन, आभा बांठिया, कुसुम जैन, सारिका मारू, मोना जैन आदि मौजूद रहीं।

 

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें