Advertisement

Ganesh Chaturthi पर खूबसूरत दिखने के लिए अपनाये ये Maharashtrian look

गणेश चतुर्थी के दिन घर घर में गणपति बप्पा की पूजा की जाती है. इस दिन लोग बप्‍पा को घर में विराजते हैं और धूम धाम से गणेश उत्सव मनाते हैं. वैसे तो यह त्‍योहार महाराष्ट्र में अधिक जश्‍न के साथ मनाया जाता है, लेकिन इन दिनों देश के अन्‍य हिस्‍सों में भी पारंपरिक अंदाज में गणपति की पूजा अर्चना की जाती है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

गणेश चतुर्थी के दौरान महाराष्ट्रीय औरतें अपने पारंपरिक स्टाइल में तैयार होती है और महाराष्ट्रीयन महिलाएं जो परिधान और एक्सेसरीज कैरी करती है वह एक फैशन बन गया है जिससे अन्य राज्यों में भी गणेश उत्सव के दौरान कैरी किया जाता है अगर आप भी इस बार महाराष्ट्रीयन महिलाओं की तरह पारंपरिक लुक चाहती हैं तो मराठी स्टाइल में साड़ी पहनने के कुछ टिप्स देते हैं।

गणेश उत्सव पर ऐसे पाएं महाराष्ट्रियन लुक

महाराष्ट्रीयन साड़ी

पैठनी से लेकर चंदेरी, माहेश्वरी और पुनेरी तक, कई प्रकार की साड़ियाँ हैं जो महाराष्ट्रियन पहनती हैं। लेकिन सबसे खास और पारंपरिक साड़ी में से एक ‘नौवरी साड़ी’ है जो किसी भी कपड़े में मिल सकती है। यह मूल रूप से नौ गज की साड़ी है और इसमें लपेटने का एक निश्चित तरीका है। आज भी खास मौकों पर महिलाएं नौवारी साड़ी पहनती हैं। इतना ही नहीं, ग्रामीण महाराष्ट्र में महिलाएं इसे आराम के लिए रोजाना पहनना पसंद करती हैं।

Advertisement
महाराष्ट्रियन ज्वेलरी

पारंपरिक महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी में गोल्ड जूलरी को पहना जाता है। इसमें से मराठी लुक के लिए ठुशी, कोल्हापुरी साज, तोड़े को अपने लुक में शामिल करें। आप चाहें तो साड़ी के साथ महाराष्ट्रीयन लुक पाने के लिए आप अन्य जूलरी के साथ महाराष्ट्रीयन नथ का इस्तेमाल जरूर करें। यह आपके लुक को एक ट्रेडिशनल बना देगा। नाथ के बिना महाराष्ट्रियन लुक अधूरा है।

गजरा और जुड़ा

बालों में गजरा के बिना महाराष्ट्रियन लुक अधूरा है। महाराष्ट्रीय लुक बालों में बिना गजरा और जुड़ा के अधूरा है। बालों में गजरे से सजा हुआ जुड़ा महाराष्ट्रीयन महिला की शान होता है। इसलिए आपको सफेद या लाल रंग के फूलों का गजरा लगाना चाहिए। महिलाएं जो जुड़ा बनाती हैं उसे अमबाड़ा कहते हैं।

Advertisement
माथे पर अर्ध चंद्रमा बिंदी

मराठी लुक के लिए अर्धचंद्राकार बिंदी को शामिल करें। इसको आप साड़ी की मैचिंग के मुताबिक खरीद सकते हैं। जी हाँ और आप चाहें तो गीले कुमकुम से भी इसे बना सकती हैं।

मेकअप हो खास

मेकअप के लिए सबसे पहले चेहरे पर बेस और फाउंडेशन लगा लें। फिर आंखों में गहरा काला काजल भरें और आईलाइनर की मदद से आंखों को आकार दें। आईशैडो को साड़ी की मैचिंग का ही रखें। साथ ही माथे पर बड़ी सी बिंदी लगाएं और बालों को पीछे की ओर बड़े से जूडे में बांध लें। जूड़े में गजरे को पूरे गोल आकार में घुमाते हुए लगाएं। आप चाहें तो गजरे की दो से चार परत लगा सकती हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगता है।

Related Articles

Write a review