Advertisement

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान आरंभ

उज्जैन। 1 से 9 नवंबर तक सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लक्ष्मी नगर में किया जा रहा है। आज सुबह घट यात्रा निकली जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

 

Advertisement

आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज का नगर आगमन सोमवार को हुआ। आचार्यश्री ने निर्मित नए आहार कक्ष का उद्घाटन किया। आचार्य श्री ने सिद्धचक्र महामंडल विधान के लिए निर्मित पात्रों को आशीर्वाद दिया एवं समितियों की प्रशंसा की।

विधान 1 से 9 नवंबर तक चलेगा जिसमें पहले दिन आज प्रात: घट यात्रा निकली। इसके बाद पंडाल उद्घाटन तथा ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। आचार्यश्री के प्रवचन हुए। विधानाचार्य द्वारा अन्य मांगलिक कार्य करते हुए विधान प्रारंभ किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें