संस्कार भारती ने किया विभूतियों का सम्मान

By AV NEWS

उज्जैन। संस्कार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष वासुदेव कामत, मध्यभारत प्रांत के अध्यक्ष एवं अभिनेता राजीव वर्मा तथा पद्मश्री डॉ.पुरु दाधीच को राष्ट्रीय कालिदास सम्मान से सम्मानित किये जाने के उपलक्ष में संस्कार भारती द्वारा तीनों विभूतियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सुंदरलाल मालवीय और साथियों के द्वारा भजन की प्रस्तुति दी। स्वागत उद्बोधन श्रीपाद जोशी, उमेश भट्ट और सुदर्शन अयाचित द्वारा दिया गया। इस अवसर पर सतीश दवे, डॉ. शिव चौरसिया, माया बदेका को भी सम्मानित किया गया। संजय शर्मा ने आभार माना। संचालन दुर्गेश सूर्यवंशी ने किया। जानकारी संस्कार भारती जिला प्रचार प्रमुख जयंत तेलंग ने दी।

Share This Article