Advertisement

चल समारोह के साथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में पूर्णमति माताजी का ससंघ आगमन

1 से 9 दिसंबर तक होगा श्री कल्याण मंदिर स्त्रोत विधान

Advertisement

उज्जैन। दिगंबर जैन समाज के संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज की शिष्या श्री पूर्णमति माताजी ससंघ का आज प्रात: श्री महावीर तपोभूमि से पंचायती मंदिर फ्रीगंज में मंगल आगमन हुआ।

जैन समाज द्वारा प्रात: 8 बजे इंदौर रोड पर पुराने स्वर्गसुंदरम टाकीज के समीप पूज्य आर्यिका संघ की अगवानी की गई। इसके पश्चात विशाल चल समारोह के साथ पूज्य माताजी ससंघ तीन बत्ती चौराहा, टावर चौक होते हुए फ्रीगंज पंचायती मंदिर पहुंची। चल समारोह में आगे अश्व पर युवा और बच्चे धर्म ध्वजा लहरा रहे थे। बैंड की मधुर स्वर लहरियों के बीच महिलाएं नृत्य करते हुए चल रही थी।

Advertisement

बड़ी संख्या में जैन समाजजन चल समारोह में शामिल हुए। पंचायती मंदिर में धर्मसभा में पूज्य माताजी के मंगल प्रवचन हुए। आयोजन समिति के अनुसार दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फ्रीगंज में पूर्णमति माताजी के सानिध्य में १ से 9 दिसंबर तक श्री कल्याण मंदिर स्त्रोत विधान का आयोजन होगा। तपोभूमि पर आचार्यश्री प्रज्ञासागर महाराज के सानिध्य में दो दिवसीय विद्वत गोष्ठी एवं विशेष सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें