Advertisement

वृंदावन से आई पोशाक में सजे ठाकुरजी छप्पन भोग लगाकर महाआरती की गई

उज्जैन। मंगलनाथ रोड स्थित अंकपात पर श्री बांके बिहारी मंदिर में सोमवार को 11वां पाटोत्सव मनाया गया। मंदिर को पुष्पों से सजाया गया तथा बांकेबिहारी का मनमोहक श्रृंगार कर वृंदावन से आई पोशाक ठाकुरजी को पहनाई गई तथा 56 भोग लगाए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पं. हरिनारायण शास्त्री ने बताया कि 11वें पाटोत्सव में ठाकुरजी को 56 भोग लगाकर दोपहर 12 बजे महाआरती की गई तथा भक्तों को प्रसादी वितरित की गई। पं. शास्त्री के अनुसार बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन से पुजारी परिवार द्वारा प्रतिवर्ष ठाकुरजी के लिए बिहारी पंचमी के उपलक्ष्य में पोशाक पहुंचाई जाती है। उसी क्रम में इस वर्ष भी ठाकुरजी को वृंदावन से आई पोशाक पहनाई गई।

Advertisement

Related Articles

Write a review