Advertisement

नेपाली बाबा ने किया बाबा महाकाल का पूजन

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन परम त्यागी नेपाली बाबा गुरूवार को उज्जैन पहुंचे। यहां बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया, तत्पश्चात खाकी अखाड़े में 150 से अधिक संतों के भंडारे का आयोजन किया गया। महाकाल मंदिर में पुजारी पं. विजय गुरू के आचार्यत्व में बाबा महाकाल का पूजन किया गया।

 

Advertisement

तत्पश्चात नेपाली बाबा अंकपात रोड़ स्थित खाकी अखाड़े पहुंचे। यहां संत, महंतों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया। हरिसिंह यादव एवं रवि राय ने बताया कि सिंहस्थ में नेपाली बाबा द्वारा मंगलनाथ मंदिर के पीछे सबसे विशाल यज्ञशाला का निर्माण किया था। सदैव फलाहारी ग्रहण करने वाले बाबा अन्न ग्रहण नहीं करते, वस्त्र के रूप में केवल टाट पहनते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें