Advertisement

महिला ने केरोसिन डालकर खुद को लगाई आग,मौत

इंदौर में एक महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया। बताया गया है कि बच्चे की फीस भरने को लेकर पति से विवाद हुआ था, जिसके बाद सोमवार सुबह महिला ने यह कदम उठाया। चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे और झुलसी हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया। देर रात उसने दम तोड़ दिया।

 

Advertisement

आजाद नगर थाना क्षेत्र के इदरीस नगर में रहने वाली 35 वर्षीय अन्नूबाई का पति प्रहलाद से झगड़ा हो गया था। इसके बाद अन्नूबाई बच्चे को स्कूल छोड़ने चली गई। प्रहलाद काम पर निकल गया। वह इलेक्ट्रिशियन है। अन्नूबाई ने स्कूल से​​​​ लौटकर खुद पर केरोसिन डाल लिया।

उधर, अन्नूबाई के भाई सोहन ने बताया कि ससुराल वाले बहन के साथ आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मारपीट करते थे। रविवार रात को बहन से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि पति और ससुर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने उसका मोबाइल भी छीन लिया। अगले दिन दोपहर को हमें आसपास के लोगों से सूचना मिली कि बहन जल गई है। एमवाय अस्पताल में भर्ती है। हम सीधे अस्पताल पहुंचे। यहां उसे बचाया नहीं जा सका।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें